Wednesday, September 12, 2018

बिग 'बी' बिहार

फिल्म 'मि. नटवरलाल' में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन गांव के बच्चों को एक कथा-गीत सुनाते हैं- 'मेरे पास आओ, मेरे दोस्तो, एक किस्सा सुनो'... याद आया? गाने के अंत में अमिताभ कहते हैं - 'मुझे मार कर बेसरम खा गया.'  डरे-सहमे से बच्चे कहते हैं- 'लेकिन आप तो जिन्दा हैं.'  इस पर वह कहते हैं- "ये जीना भी कोई जीना है लल्लू." आज बिहार की स्थिति फिल्मी कथा में शेर के खाने के बाद जिन्दा हीरो जैसी है. इसमें कहानी सुनानेवाले जैसे हीरो हैं- पटना और दिल्ली पर राज करने वाले नेता, पक्ष-विपक्ष, बुद्धिजीवी, मसिजीवी, पत्रकार-सरकार-बेकार यानी अलग-अलग कई मि. नटवालाल. वे बता रहे हैं कि बिहार को फलाना-ढिकाना शेर खा गया. तो फिर वही सवाल कि बिहार तो जिन्दा है? फिर वही जवाब 'ये जीना भी कोई जीना है लल्लू.'
                                                                                         --हेमंत की पुस्तक 'बतकही बिहार की' से साभर

No comments:

Post a Comment

इस खबर पर आपका नजरिया क्या है? कृप्या अपने अनुभव और अपनी प्रतिक्रिया नीचे कॉमेंट बॉक्स में साझा करें। अन्य सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है.

मंत्रीजी, होम क्वरंटाइन में घुमे जा रहे हैं

 बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री कोरोनाकाल में अश्वनी चैबे की जिम्मेवारियां काफी बढ जानी चाहिए। क्योंकि आम लोग उनकी हरेक गतिविधियों खासक...