Tuesday, October 6, 2020

देश की सबसे खतरनाक हस्तियां


 इन सेलिब्रिटीज को गौर देखिए। ये मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी हैं। ये टाॅप टेन मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी की लिस्ट में शुमार हैं। मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी के लिस्ट में नंबर दो तब्बू, तीन तापसी पन्नू, चार अनुष्का शर्मा, 5 सोनाक्षी सिन्हा, 6 अरमान मल्लिक, 7 सारा अली खान, 8 दिव्यांका त्रिपाठी, 9 शाहरुख खान और नंबर 10 पर है अरजीत सिंह। नंबर एक पर हैं मशहूर फुटबाॅलर रोनाल्डो।

 अब आप सोच रहे होंगे कि इनमें से अधिकतर सिलेब्रिटी के बार में कभी डेंजरस जैसी खबर तो आई नहीं, तब इनके नाम मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी के लिस्ट में कैसे। दरअसल, एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी मेकाफी ने मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी लिस्ट 2020 जारी किया है। कंपनी के इस 14वें संस्करण के लिस्ट के टाॅप 10 में इन बाॅलिवुड सेलिब्रिटी के नाम शुमार किये गये हैं। आइए अब इस राज से पर्दा उठाते हैं। आगे की कहानी आपको अगाह और सुरक्षित करने के लिए। इस साल कोरोनावायरस के कारण अधिकतर लोगों की आॅनलाइन गतिविधियां काफी बढ गई हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में लोग अपने मोबाईल, लैपटाॅप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट आदि से ज्यादा चिपके रहे। हैकर्स भी इस ट्रेंड को भांप गए और अपनी कारगुजारियों को अंजाम देने लगे। इसके पीछे हमारी लालच ही दोषी है। दरअसल, होता यह है कि हम फ्री का पाइरेटड स्पोट्र्स, फिल्म, टीवी शो और लिक्ड वीडियो देखने के फिराक में रहते हैं। इसीका फायदा उठाते हुए हैकर्स ट्रेंडस के अनुसार मलिशस यानी दुर्भावना से ग्रस्त वेबसाइट बनाते हैं। जैसे ही हम फ्री के चक्कर ऐसे मलिशस वेबसाइट पर जाते हैं, वैसे ही हमारी व्यक्गित जानकारियां सेकेंड भर में उन तक पहंुच जाती हैं। इसलिए फ्री का कुछ देखने को मिले तो क्लिक करने से पहले हजार बार सोचें। इन मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी के वीडियो देखने मंे आपकी दिलचस्पी है, तो आप खतरे में पड़ सकते हैं।

और ऐसे में हमारे साइबर क्राइम के शिकार होने का खतरा काफी बढ जाता है।


No comments:

Post a Comment

इस खबर पर आपका नजरिया क्या है? कृप्या अपने अनुभव और अपनी प्रतिक्रिया नीचे कॉमेंट बॉक्स में साझा करें। अन्य सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है.

मंत्रीजी, होम क्वरंटाइन में घुमे जा रहे हैं

 बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री कोरोनाकाल में अश्वनी चैबे की जिम्मेवारियां काफी बढ जानी चाहिए। क्योंकि आम लोग उनकी हरेक गतिविधियों खासक...