Friday, October 2, 2020

मौसम की तरह महामारी पूर्वानुमान भी संभव


 आज या अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा होगा ? हम सब के लिए यह आम सवाल है। और इसके जवाब के लिए शायद हमें दो बार सोचने की जरुरत नहीं पड़ती। हमारे स्मार्ट अस्टिेंट जैसे फोन या सिंपल इंटरनेट सर्च इसका जवाब बेहद आसानी से बता देते हैं। रोज अखबारों व टीवी के जरिए भी हमें पता चलता रहता है। भले ही यह हमें आसान लगता हो, लेकिन वास्तव में दुनिया भर के वेदर स्टेशन के ग्लोबल सेंसर नेटवर्क, एडवांस डाटा एनालिटिक्स और माॅडर्न सुपरकंप्यूटर की जटिल प्रक्रिया से ऐसा पूर्वनुमान लगा पाना संभव हुआ है। 

क्या महामारीी जैसे कोरोना का पूर्वानुमान लगाया जा सकता था या है? अभी तक भले ही ऐसा संभव नहीं था, लेकिन जल्द ही ऐसा संभव हो सकेगा। कंप्यूटर के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी माइक्रोसाॅफट महामारी पूर्वनुमान लगा पाने में सक्षम होगी। कैसे? हमारे आस पास की जिंदगियों यानी पृथ्वी के बायोम में जीवों में कौन सा खतरनाक माइक्रोब्स यानी जीवाणु, वायरस और दूसरी बीमारियां पनप रही हैं या इनके द्वारा फैलायी जा रही हंै। मौसम पुर्वानुमान की तरह इनका भी समय रहते पूर्वानुमान की चेतावनी प्रणाली विकसित कर ली जाएगी ताकि पर्यावरण रोगाणुओं को भी फैलने से पहले खोज निकालना संभव हो सकेगा। यानी महामारी फैलने से पहले पूर्वानुमान। मौजूदा दौर में न केवल हमारे स्वास्थ्य की बल्कि अर्थव्यवस्था की और समाज की भी सेहत को सुरक्षित करने के लिए ऐसे नये ग्लोबल सेंसर नेटवर्क की जरुरत है। माइक्रोसाॅफट चेतावनी प्रणाली एक एडवांस अर्ली वार्निंग सिस्टम है, जो  राॅबोटिक सेंसिंग प्लेटफार्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पूर्वानुमान विश्लेषण और क्लाउड मेटा डाटा को मिलाकर बनता है। ये प्रणाली आॅटोनोमस्ली रोग रोधी जीवों की निगराणी करेगी। जैसे मच्छरों द्वारा कौन सी नयी बीमारी फैलाई जा रही है। इसका राॅबोट द्वारा नमुना एकत्र किया जाता है और फिर इसके अनुवांशिक परीक्षण कर जैविक खतरों का पता लगाया जाता है। माइक्रोसाॅफट की ऐसी चेतावनी प्रणाली अगले कुछ सप्ताह में उपलब्ध हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, 60 से 70 प्रतिशत संक्रमित बीमारियां जानवरों द्वारा लोगों में फैलाया जाता है। जैसे जिका, डेंगू और वर्तमान में कोविड 19। इसमें कोई शक नहीं कि भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की आश नये अविष्कारों पर टिकी है। माइक्रोसाॅफट कंपनी स्वास्थय पूर्वानुमान 24 घंटे पहले नहीं एक महीने पहले बता सकने पर काम कर रही है।



No comments:

Post a Comment

इस खबर पर आपका नजरिया क्या है? कृप्या अपने अनुभव और अपनी प्रतिक्रिया नीचे कॉमेंट बॉक्स में साझा करें। अन्य सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है.

मंत्रीजी, होम क्वरंटाइन में घुमे जा रहे हैं

 बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री कोरोनाकाल में अश्वनी चैबे की जिम्मेवारियां काफी बढ जानी चाहिए। क्योंकि आम लोग उनकी हरेक गतिविधियों खासक...