Sunday, October 4, 2020

तैयार हो रही है पृथ्वी की जुड़वा

बन रही है, एक और पृथ्वी। तैयार हो रही है पृथ्वी की जुड़वा। ट्वीन अर्थ। कहने सुनने में भले ही अजूबा लगे, लेकिन यह हकीकत है। कोई मनगढंत किस्सा-कहानी नहीं। इस जुड़वा पृथ्वी पर मानव के व्यवहार भी देखे जा सकेंगे। वातावरण भी मौजूदा पृथ्वी की तरह होगा। समुद्र भी होगा। बर्फ व नदियां भी। जमीनी सतह तो होगा ही। इस जुड़वा पृथ्वी पर ठीक वैसा ही क्लाइमेट चेंज होगा, जैसे हमारी पृथ्वी पर होता है। व्यवहार में बिल्कुल हू ब हू ।


बाढ, सूखा, आग सब कुछ। लेकिन मौजूदा पृथ्वी की तुलना में नयी पृथ्वी पर यह सब परिघटनाएं काफी पहले हो जाया करेंगी। यानी जुड़वा पृथ्वी पर जो कुछ होगा, वह सब हमारी पृथ्वी पर कुछ दिनों, महीनों या साल बाद होगा। तो वाकई यह हम सभी के लिए खुशखबरी है। मौसम, बीमारी, पर्यावरण को लेकर पूर्वानुमान लगा पाना बेहद आसान हो जाएगा। हम काफी सुरक्षित हो जाएंगे। दरअसल, यूरोपियन यूनियन अर्थ प्लानेट के डिजिटल टवीन के महत्वकांक्षी योजना को अंतिम रुप दे रहा है। इसे लेकर जल्द ही 8 बिलियन यूरो की लगात से फिनलैंड, इटली और स्पेन में सुपर कंप्यूटर लगाये जाएंगे। ये सूपर कंप्यूटर प्रति सेकेंड एक बिलियन बिलियन कलकूलेशन करने में सक्षम होंगे। कई बिलियन यूरो वाला यह प्रोजेक्ट यूरोपियन सेंटर फाॅर मीडियम रेंज वेदर फाॅरकास्टस का है। पहले इसे प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन इस दिशा में चीन, जापान और अमेरिका से होड़ में आगे निकलने की सोच ने विचार बदलने पर विवश कर दिया। बेहद हाई रिजोल्यूशन के कारण डीजिटल पृथ्वी से एकत्रित डाटा हरेक तरह के पूर्वानुमान लगा पाने अधिक कारगर साबित होगा। जैसे समुद्र में बर्फ के भीमकाय चट्टानों में एक बेहद छोटा सा फ्रेक्चर होने पर भी पता चल जायेगा। ऐसे में आप अंदाज लगा सकते हैं कि पृथ्वी पर बारीक से बारीक परिवर्तन का पता हमें समय रहते काफी पहले हो जाया करेगा। प्रदूषण, फसल उत्पादन, जंगलों में लगने वाली आग, मौसम, बाढ, सूखा, बीमारी यानी सब कुछ में होने वाले परिवर्तन का अंदाज हम काफी पहले लगा सकने की स्थिति में होंगे। हमें बेसब्री से पृथ्वी की जुड़वा यानी डिजिटल अर्थ के हकीकत में बदलने का इंतजार रहेगा।      

No comments:

Post a Comment

इस खबर पर आपका नजरिया क्या है? कृप्या अपने अनुभव और अपनी प्रतिक्रिया नीचे कॉमेंट बॉक्स में साझा करें। अन्य सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है.

मंत्रीजी, होम क्वरंटाइन में घुमे जा रहे हैं

 बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री कोरोनाकाल में अश्वनी चैबे की जिम्मेवारियां काफी बढ जानी चाहिए। क्योंकि आम लोग उनकी हरेक गतिविधियों खासक...